शेयर बाजार में कई दिनों की बढत के साथ सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। बता दे, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.87 अंक (0 फीसदी) ऊपर 34110.41 के स्तर पर खुला। तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 6.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10068.40 के स्तर पर खुला।
वहीं अगर दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, गेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, सिप्ला, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफ्राटेल, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, बैंक, मेटल, आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।