1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आत्मनिर्भर भारत : रिलायंस ने लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट

आत्मनिर्भर भारत : रिलायंस ने लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आत्मनिर्भर भारत : रिलायंस ने लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट

जियो प्लेटफार्म्स ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के नक़्शे कदम पर चलते हुए स्वदेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट लॉन्च कर दिया है।

इसमें डायरेक्ट कॉल्स सपोर्ट के अलावा 100 पार्टिसिपेंट्स के साथ मीटिंग की जा सकती है। ऐप पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए साइन-अप किया जा सकता है। 

यह पूरी तरह से फ्री है। सभी मीटिंग पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहेंगी और इसमें जूम ऐप की तरह वेटिंग रूम सपोर्ट भी मिलता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को एंड्रॉयड और आईओएस फोन के अलावा डेस्कटॉप पर काम करने वाले यूजर्स गूगल क्रोम और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...