पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली ही कीमत चुकानी पड़ी। घटती मांग को देखते हुए कच्चा तेल लगातार गिरावट का नया रिकॉर्ड बना रहा है।
बुधवार को क्रूड के दाम 16 साल के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया। दरअसल, कोरोना वायरस का कहर इस वक्त 200 से ज्यादा देशों पर देखने को मिल रहा है, शेयर बाजार से लेकिर हर तरफ अफरा तफरी मची हुई है। इस बीच इसका असर तेल की कीमतों पर भी पड़ रहा है। और लगातार तेल की कीमत भी गिरते जा रही है। गोल्डमैन ने कहा कि, तेल की मांग में बड़ी गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 20 डॉलर पर आ सकती है।
खबरों की मानो तो आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपए है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली , कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपए है।
बताते चलें कि, प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूजी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।