Samsung अपने स्मार्टफोन प्रोसेसर Exynos को चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं Oppo और Xiaomi को 2021 में देना शुरू करेगी।
दक्षिण कोरियाई कंपनी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने Exynos चिप्स को चीनी कंपनियों के कुछ बजट स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करने के लिए देगी और यह काम अगले साल की पहली छमाही में होगा।
नए कदम के साथ, सैमसंग क्वालकॉम के लिए प्रतिस्पर्धा को कठिन बना सकती है, जो चीन और दुनिया भर में विभिन्न स्मार्टफोन कंपनियों को अपने स्नैपड्रैगन सिस्टम-ऑन-चिप्स (SoCs) देती है।

यह भी ध्यान देना जरूरी है कि सैन डिएगो स्थित चिप निर्माता मीडियाटेक पहले से ही क्वालकॉम के लिए सरदर्दी बनी हुई है, जो ग्लोबल स्तर पर विभिन्न कंपनियों को अपने मोबाइल प्रोसेसर देती आ रही है और रेस में दूसरे स्थान पर आती है।
दक्षिण कोरियाई समाचार साइट BusinessKorea की एक रिपोर्ट के अनुसार SAMSUNG की सिस्टम एलएसआई बिजनेस यूनिट Oppo,Vivo और Xiaomi सहित अन्य कंपनियों को Exynos चिप्स की आपूर्ति करने की योजना बना रही है।
खबर है कि कंपनी शुरुआत में एंट्री लेवल मॉडल के लिए चिपसेट देगी और बाज़ार में कुछ पहचान हासिल करने के बाद थर्ड-पार्टी प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए अपने चिपसेट्स देगी।