अमेजन पर सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप की प्री-बुकिंग उपलब्ध है। ग्राहकों के पास इस फोन को खरिदने के लिए दो कलर का ऑप्शन है, पहला ब्लैक दूसरा पर्पल कलर। इसके साथ ही प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को शानदार ऑफर्स मिल सकता है। फरवरी में ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुए इस फोन की डिलीवरी अब 18 मार्च से शुरू हो जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की कीमत की बात करे तो, यह 1,09,999 रुपए है। इसे ई-कॉमर्स साइट अमेजन, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
इस फोन के फिचर्स की बात करें तो, गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है। साथ मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले बन जाती है। वहीं, डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं।

फोन के वजन की बात करें तो, जो बेहद ही हल्का के साथ 183 ग्राम का है। 8 जीबी रैम के साथ फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोन में 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।
फोन के कैमरे की बात करें तो, इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, रियर पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं, यह दोनों कैमरा 12 मेगापिक्सल के हैं। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की बैटरी की बात करे तो 3300 एमएएच की दौ बैटरी हैं जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।