सैमसंग जल्द ही नोट सीरीज के अपने अगले फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 20 को लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को सैमसंग नोट सीरीज के पहले फोन Samsung Galaxy Note 10 से बड़ी बैटरी मिलेगी। बता दे, Note 20 में यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा
मीडिया मे आ रही खबरों के मुताबिक, कंपनी अगामी गैलेक्सी नोट 20 के बेस वेरिएंट में 4,000 एमएएच की बैटरी देगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन टॉप-एंड मॉडल में बेस वेरिएंट से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी।
बात अगर इस फोन के फीचर्स की करें तो यूजर्स को गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही कंपनी इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर और 6 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, अब तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।