हाल ही में सैमसंग ने एम सीरीज के गैलेक्सी एम 31 को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की आज 5 मार्च को पहली सेल है। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया औऱ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से पर होगी। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है और 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी ग्राहकों को दी गई है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एम31 को 6 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत की बात करे तो यह 14,999 रुपये की मिलेगी और दूसरे वेरिएंट के कीमत की बात करे तो इस फोन की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। इस फोन के कलर ऑप्शन की बात करे तो, यह फोन ग्राहकों को दो कलर में मिलेगा, पहला आपके पास ऑशन ब्लू ऑप्शन है और दूसरा स्पेस ब्लैक कलर का ऑप्शन है।
फोन के डिस्प्ले की बात करे तो यह 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले में मिल रहा है और इसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही बताते चलें कि, सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम 31 के कैमरे की बात करें तो, इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, फोन के फ्रंट कैमरे की बात करे तो ग्राहकों को 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की दी गई है।