सैमसंग ने एम सीरीज के गैलेक्सी एम31 (सैमसंग गैलेक्सी M31) को भारत में लॉन्च कर दिय है। कंपनी ने इस फोन में यूजर्स को क्वाड कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और एचजी स्क्रीन दिया है। इसकेसाथ ही इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर और वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है।

गैलेक्सी एम31 में 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और दूसरे वेरिएंट कीमत 15,999 रुपए रखी है। फोन में ऑशन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर के ऑफ्शन है।
इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Ecynos 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।

कैमरे पर नजर डाले तो, इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसद मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में 4G Volte, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैस पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।