सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी सीरीज के M21 स्मार्टफोन को 16 मार्च से बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग के मुताबिक यूजर्स को इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा। मगर अभी तक इस फोन की कीमत सामने नहीं आई है खबरों की माने तो इसकी असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही दी जाएगी।
वैसे तो अभी इस फोन की असल कीमत को कंपनी ने नहीं खोला है लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। बता दें कि, कंपनी ने पिछले साल एम30 एस को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था।
बात अगर फोन के और अलग फीचर्स की करे तो सैमसंग M21 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 9611 चिपसेट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। तो वहीं बात अगर कैमरे की करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।