1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अगले हफ्ते भारत में दस्तक देगा Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन

अगले हफ्ते भारत में दस्तक देगा Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगले हफ्ते भारत में दस्तक देगा Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन

सैमसंग अपने A सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस गैलेक्सी ए21एस (Samsung Galaxy A21s) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच होगी। साथ ही इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचा जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.5 इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...