1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. रूस-यूक्रेन युद्ध से आज शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध से आज शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का ऐलान कर दिया। वही रूस-यूक्रेन युद्ध से आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 3 बजे 2,346 से ज्यादा पॉइंट गिरकर 54,885 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी करीब 727 पॉइंट गिरकर 16,336 के करीब कारोबार कर रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का ऐलान कर दिया। वही रूस-यूक्रेन युद्ध से आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 3 बजे 2,346 से ज्यादा पॉइंट गिरकर 54,885 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी करीब 727 पॉइंट गिरकर 16,336 के करीब कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हुई है। वहीं दूसरी ओर सोने में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 52 हजार के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।

दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा की है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं।

सेंसेक्स के 76 शेयर अपर सर्किट में और 578 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनके शेयर्स में एक तय सीमा से ज्यादा की गिरावट नहीं आ सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,378 शेयर्स गिरावट में और 270 शेयर्स बढ़त में हैं। 35 शेयर्स एक साल के ऊपरी स्तर और 171 निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...