रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 60 रनों की शानदार पारी खेली । इस पारी के साथ ही रोहित ने कोहली को पछाड़ दिया है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रनों की बात हो या फिर 50 से अधिक का स्कोर करने की बात हो, दोनों के बीच लगातार कॉम्पटीशन जारी है।
लेकिन रविवार को सीरीज के आखिरी मुकाबले में 60 रनों की पारी के साथ रोहित कप्तान कोहली से आगे निकल गए हैं। रोहित के नाम इस फॉरमेट में 25 ऐसी पारियां हो गई हैं, जो 50 रनों से अधिक की हैं।
अगर बात टी-20 इंटरनेशनल में शतक की बात करे तो रोहित के नाम 4 शतक है। तो वहीं विराट कोहली टी-20 फॉरमेट के 82 मैचों में अब तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इस फॉरमेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड कोहली के नाम है।
कोहली ने 2794 रन बनाए हैं जबकि रोहित के नाम 2773 रन हैं। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आखिरी टी-20 मैच में 7 रनों से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली है। इस टी-20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।