1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: खजुराहो में एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा बैठक जारी

MP News: खजुराहो में एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा बैठक जारी

CM मोहन यादव ले रहे विभागीय प्रगति की जानकारी, यादव सरकार के दो सालों का होगा मूल्यांकन...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: खजुराहो में एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की समीक्षा बैठक जारी

खजुराहो में आज एमएसएमई एवं इंडस्ट्रीज विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जारी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। यह बैठक यादव सरकार के दो साल पूरे होने के मद्देनज़र आयोजित की गई है, जिसमें विभागीय उपलब्धियों, जारी योजनाओं और औद्योगिक विकास की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया जा रहा है।

बैठक में प्रमुख सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभागीय प्रतिनिधि मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को मजबूत बनाने के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और आगे की रणनीति पर मंत्रणा कर रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को उद्योग और निवेश के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। खजुराहो में आयोजित यह समीक्षा बैठक उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...