1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की

रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की

इस सेवा के लॉन्च होने से ईपीएफओ सदस्यों की शिकायतों का त्वरित निवारण हो सकेगा। यह सुविधा EPFO ​​के पहले से मौजूदा विभिन्न शिकायत निवारण माध्यमों जैसे- EPFiGMS पोर्टल, CPGRAMS, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और ट्विटर) और एक समर्पित 24×7 कॉल सेंटर के अतिरिक्त है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘अपने सदस्यों के जीवन अनुभव को और अधिक बढ़ाने के लिए, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सब्सक्राइबर्स को निर्बाध और बिना रुकावट सेवा वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी निर्बाध पहलों की श्रृंखला के तहत एक वाट्सएप आधारित हेल्पलाइन-कम-शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की है।

वाट्सएप भारत में संचार के लिए एक विशाल मंच के रूप में उभर रहा है। ईपीएफओ ने इसी असाधारण मौके का फायदा उठाया है। यह एप अपने सभी हितधारकों के साथ सीधे पहुंचने और संवाद करने की सुविधा प्रदान करता है। यह पहल पीएफ (PF) ग्राहकों को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर सीधे बातचीत करने की सुविधा प्रदान करेगा।

वाट्सएप हेल्पलाइन अब ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यलयों में शुरू हो गई है। कोई भी सब्सक्राइबर ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से जुड़ी किसी तरह की पूछताछ के लिए या शिकायत दर्ज करने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सब्सक्राइबर को उस क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर वाट्सएप मैसेज करना होगा, जहां उसका अकाउंट है।

सभी क्षेत्रीय कार्यलयों के वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध हैं। यह हेल्पलाइन सब्सक्राइबर्स को आत्मनिर्भर बनाएगी और ईपीएफओ इसके जरिए अंतिम छोर पर स्थित अपने सब्सक्राइबर की बात सुन पाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...