पन्नाः सीट बेल्ट न लगाने पर कटे महज कुछ रुपए के चालान ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक सेवानिवृत्त अधिकारी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी राजश्री चौहान निवासी मैहर सतना ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया।
मड़ला पुलिस थाना के सामने चेकिंग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पुलिस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों का पालन करते हुए वाहन चालक का चालान काटा। लेकिन चालान कटने से नाराज़ सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारी सहित उनकी पत्नी ने कथित तौर पर पुलिस के सामने बंदूक दिखा दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट