1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 13 पर्सेंट तक गिरे शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 13 पर्सेंट तक गिरे शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बड़ा झटका, 13 पर्सेंट तक गिरे शेयर

सोमवार को शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली जिसके बाद इसका असर कई दिग्गज कंपनियों पर पड़ा है, यहां तक की इसका असर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को भी बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 25 फीसदी की गिरावट के बाद रिलायंस के शेयर 13 पर्सेंट लुढ़क गए। वहीं, सरकारी कंपनी ऑइल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) के शेयर भी करीब 15 पर्सेंट तक लुढ़क गए।

रिलायंस के शेयर 13 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,105 पर आ गए। यह अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट से RIL का मार्केट कैप 6.97 लाख करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के शेयर धारकों ने सोमवार को 1.08 लाख करोड़ रुपए गंवाए। इस आधार पर कंपनी मार्केट कैप के मामले में टीसीएस से पिछड़ गई। टीसीएस का मार्केट कैप 7.31 लाख करोड़ रुपए है। सोमवार को ONGC का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपए कम हो गया।

दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती को लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद सऊदी अरब ने कीमत युद्ध छेड़ दिया हैय़ जिसके बाद कच्चे तेल के दामों में सोमवार को 31 पर्सेंट की गिरावट हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...