दुनिया के पांचवे सबसे अमीर आदमी बनने के बाद मुकेश अंबानी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आपको बता दे कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हो गई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है।
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है और वो दुनिया की 48वी सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बन गई है।
1700 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद क्रमश: एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट (गूगल) का स्थान है।
शीर्ष 100 में रिलायंस के अलावा भारत से एक और कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस शामिल है। टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.14 लाख करोड़ रुपये है।