1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. RedQuanta की रिपोर्ट: शाओमी के फ़ोन की क़्वालिटी सबसे टॉप पे

RedQuanta की रिपोर्ट: शाओमी के फ़ोन की क़्वालिटी सबसे टॉप पे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RedQuanta की रिपोर्ट: शाओमी के फ़ोन की क़्वालिटी सबसे टॉप पे

बात स्मार्टफोन खरीदने की हो तो उसकी क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस से समझौता नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि बायर्स टॉप ब्रैंड्स के फोन लेना पसंद करते हैं और एक्सपेरिमेंट्स करने से बचते हैं।

RedQuanta की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस मामले में शाओमी के स्मार्टफोन्स की क्वॉलिटी सबसे अच्छी है और यह ब्रैंड हाई-क्वॉलिटी स्मार्टफोन्स के मामले में टॉप पर है। इसके अलावा स्मार्टफोन इंडस्ट्री में शाओमी के फोन सबसे कम खराब होते हैं।

भारत के 25 से ज्यादा शहरों में काम करने वाली कस्टमर इंटेलिजेंस फर्म Red Quanta की ओर से किए गए सर्वे में शाओमी टॉप ब्रैंड के तौर पर सामने आया है।

सर्वे में हाई क्वॉलिटी, कैमरा परफॉर्मेंस, अफॉर्डेबल प्राइसिंग और लंबी बैटरी लाइफ को पैमाना मानकर डेटा जुटाया गया।

कोविड सिचुएशन के चलते कंपनी की ओर से यह सर्वे ऑनलाइन किया गया। बता दें, शाओमी इंडिया को Red Quanta की ओर से लगातार दो साल तक अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कम खराब होते हैं शाओमी फोन:-

RedQuanta के मुताबिक, स्टडी का मकसद मार्केट में मौजूद बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स की क्वॉलिटी का पता लगाना था।

कैमरा परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, ड्यूरेबिलिटी और वैल्यू फॉर मनी में से कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ में शाओमी इंडिया टॉप पर रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...