शाओमी ने अपने दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दिनों फोन की लॉन्चिंग पहले ऑफलाइन होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इवेंट का आयोजना ऑनलाइन किया गया।
रोडमी नोट 9 सीरीज रेडमी नोट 8 सीरीज का अपग्रेटेड वर्जन है। दोनों फओन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 9 प्रो की बात करे तो, इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट कैमरे की बात करे तो ये 16 मेगापिक्सल का है। साथ ही फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।
रेडमी नोट 9 प्रो के बैटरी की बात करें तो, इसमें ग्राहकों को 5020 एमएच की बैटरी मिलेगी और साथ ही 18 वॉट का फास्ट चार्जर बॉक्स भी दिया गया है। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। फोन की ऑनलाइन सेल 17 मार्च से होगी।
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की बात करे तो इसमें भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इसमें भी 5020 एमएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो, यह 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 25 मार्च से शुरू होगी।