कोरोना वायरस के संकट के बाद से ही दुनिया भर के बाजारों से पैसा निकाला जा रहा है और सोने, चांदी में निवेश किया जा रहा है। आपको बता दे कि सोने की कीमत 50हज़ार रूपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है।
दरअसल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है।
चांदी 61,000 रुपये किलो से ऊपर तक जा चुकी है। चांदी अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर 23 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चला गया है।
एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सोने और चांदी में जमकर निवेश हो रहा है।