भारत में पहला 5G स्मार्टफोन आ गया है, अब देश में लोग 5G फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, रियलमी ने X50 pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। 6GB रैम वाले इस फोन की 128 जीबी स्टोरेज है।
रियलमी ने X50 pro 5G के फीचर्स की बात करे तो, इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5जी को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 दिया गया है।

फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। फ्रंट में डुएल कैमरा सेटअब मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।

फोन में 4300 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके लिए फोन के साथ 65W का सुपरडार्ट फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा रियलमी के इस फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसग मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें टाइप-सी-चार्जिंग, 4जी वीओएलटीई और हेडफैन जैक मिलेगा।