1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Realme Narzo 10 और Narzo 10A की भारत में लॉन्चिंग हुई स्थगित

Realme Narzo 10 और Narzo 10A की भारत में लॉन्चिंग हुई स्थगित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Realme Narzo 10 और Narzo 10A की भारत में लॉन्चिंग हुई स्थगित

भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद कई मोबाईल कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं, वहीं कई मोबाईल फोन्स कंपनियों ने भी अपने फोन की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया है। रियलमी की बात करे तो, भारत में इस कंपनी का फोन 26 मार्च को लॉन्च होने वाला था लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

कंपनी अपनी नई सीरीज Realme Narzo की लॉन्चिंग को स्थगित किया है, 26 मार्च को रियलमी के दो फोन लॉन्च होने वाले थे जिनमें Realme Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन शामिल थे। कंपनी ने अभी नई तारिख का एलान नहीं किया है।

इन दोनों फोन के फीचर्स के बारे में कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी, रीयलमी नजरो 10 सीरीज के फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की भारत में 15,000 रुपए कीमत हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...