1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 2 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी रियलमी वॉच एस

2 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी रियलमी वॉच एस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी रियलमी वॉच एस

रियलमी वॉच एस 2 नवंबर को अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर, 16 स्पोर्ट्स मोड और 15 दिन बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं होंगी। सबसे पहले इसे पाकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा।

रियलमी वॉच एस में एक सर्कुलर डायल होगा और यह मल्टीपल वॉच फेस और कई स्ट्रैप कलर्स में उपलब्ध होगी। रियलमी वॉच एस प्रो स्मार्टवॉच को भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके लिए कोई निर्धारित तारीख नहीं बताई है।

रियलमी वॉच एस: बेसिक स्पेसिफिकेशन

रियलमी वॉच एस में 1.3 इंच का ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट डिस्प्ले होगा। टीजर के अनुसार, इसमें मल्टीपल हेल्थ मॉनिटर फीचर्स मिलेंगे।

जिसमें हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर शामिल हैं। वॉच में 16 स्पोर्ट मोड्स होंगे और कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इसमें 15 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी वॉच एस प्रो भी आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकती है, जैसा कि कंपनी ने IFA बर्लिन 2020 में बताया है।

अपकमिंग स्मार्टवॉच एक राउंड डायल और AMOLED डिस्प्ले भी स्पोर्ट करेगी। रियलमी वॉच एस प्रो की US FCC लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 1.39-इंच का टच AMOLED डिस्प्ले और 420mAh की बैटरी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...