1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारत में लॉन्च हुआ रियलमी 6 प्रो, रियलमी 6 और रियलमी Band

भारत में लॉन्च हुआ रियलमी 6 प्रो, रियलमी 6 और रियलमी Band

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में लॉन्च हुआ रियलमी 6 प्रो, रियलमी 6 और रियलमी Band

भारत में Realme 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Realme 6 प्रो और रियलमी 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इन दोनों फोनों के अलावा कंपनी ने रीयलमी Band भी पेश किया है।

इस दोनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में ऑफलाइन होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इवेंट का आयोजन ऑनलाइन किया गया। फोन के फिचर्ज की बात करे तो, रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ मिलेगी। फोन में लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट ऑप्शन है।

इस वक्त हर फोन में यूजर्स फिचर्स के साथ साथ कैमरे पर ज्यादा जोर देते हैं, इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है।

वहीं, फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। बैटरी की बात करे तो इसमें 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। साथ ही पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

फोन की डिप्स्पेल फुल एचडी 6.5 इंच दी गई है। इसका मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस मैक्रो लेंस है। फ्रंट कैमरे की बात करे तो, वह 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन की भी बैटरी 4300mAh की है, साथ ही पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...