1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना बन सकता है देश में मंदी का कारण- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

कोरोना बन सकता है देश में मंदी का कारण- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना बन सकता है देश में मंदी का कारण- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

कोरोना का असर लगातार देश में बढता जा रहा है इसका असर बॉलीवुड,खेल से लेकर कारोबार तक पड़ रहा है। इसी बीच RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘महामारी के प्रभाव का दूसरे दौर से घरेलू आर्थिक विकास में मंदी आ सकती है और यह स्पष्ट रूप से वैश्विक विकास में मंदी का परिणाम होगा और उसी के एक हिस्से के रूप में भारत में विकास की गति भी कुछ हद तक प्रभावित होगी।’

आगे RBI गवर्नर ने यस बैंक के खाताधारकों को आश्वासन देते हुए कहा, मैं यस बैंक के खाताधारकों को यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी अनुचित चिंता का कोई कारण नहीं है। आगे दास ने कहा कि, नया बोर्ड जल्द ही अपने कार्य को शुरू करेगा और प्रशासक का कार्यालय 26 मार्च को अस्तित्व में आएगा।’

इसके साथ ही गवर्नर दास ने कहा कि कोरोना का असर पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और एयरलाइंस समेत कई सेक्टर्स पर पड़ रहा है। इसलिए वित्तीय बाजार की सेहत ठीक रखने के लिए आरबीआई ने जरूरी कदम उठाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...