1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी भारत बंद की चेतावनी

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी भारत बंद की चेतावनी

मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई। जिसको लेकर नगर में विरोध स्वरूप रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है

By: Naredra 
Updated:
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी भारत बंद की चेतावनी

बालाघाटः ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने, एससी, एसटी और ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी कानून लागु करने और 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत की गई है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई। जिसको लेकर नगर में विरोध स्वरूप रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।

जिसके प्रथम चरण में शुक्रवार 6 मार्च को देश के सभी जिला मुख्यालयो में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा था, तो वही दूसरे चरण के तहत 13 मार्च को मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया था। इसपर भी बात ना बनने पर 23 मार्च  को रैली आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने 23 अप्रैल को भारत बंद किए जाने की चेतावनी दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...