1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पीवी सिंधु पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, पारम्परिक ड्रेस में आईं नजर

पीवी सिंधु पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, पारम्परिक ड्रेस में आईं नजर

PV Sindhu honored with Padma Bhushan award, seen in traditional dress; पीवी सिंधु को देश के सर्वोच्च पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी मिल चुका है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीवी सिंधु पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, पारम्परिक ड्रेस में आईं नजर

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति भवन में स्टार शटलर और दो बार की ओलिंपक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को देश के सर्वोच्च पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया। साड़ी पहनकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं सिंधु को महामहिम रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी विशेष रूप से मौजूद थे।

5 जुलाई 1995 को जन्मीं सिंधु ने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। यह कारनामा करने वाली वह देश की पहली शटलर भी थीं। साल 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद बीते साल तोक्यो 2020 ओलिंपिक खेलों में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले 2015 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी मिल चुका है।

सिंधु के अलावा भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को भी पद्म विभूषण मिला। क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश, तीरंदाज तरुणदीप सिंह, ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

119 लोगों को मिले पद्म पुरस्कार

दिल्ली में आज 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा। सुषमा स्वराज की तरफ से यह सम्मान उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने प्राप्त किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...