1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कृष्ण जन्म भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये जनजागृति यात्रा, आचार्य राजेश्वर जी ने खड़े किए कई सवाल

कृष्ण जन्म भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये जनजागृति यात्रा, आचार्य राजेश्वर जी ने खड़े किए कई सवाल

आचार्य ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय पर न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और कार सेवा जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने न्यायालय में याचिका दायर की है।

By: Naredra 
Updated:
कृष्ण जन्म भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये जनजागृति यात्रा, आचार्य राजेश्वर जी ने खड़े किए कई सवाल

बुरहानपुरः  मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आचार्य राजेश्वर महाराज की यात्रा बुरहानपुर पहुंची। यहां आचार्य राजेश्वर जी ने मीडिया से बातचीत में सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि औकिर शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। करीब 13.37 एकड़ भूमि में से ढाई एकड़ जमीन को लेकर मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

आचार्य राजेश्वर जी ने कहा कि गली से लेकर दिल्ली तक सरकार होने के बावजूद संत समाज के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। आचार्य ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय पर न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और कार सेवा जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने न्यायालय में याचिका दायर की है। लेकिन सरकार अगर संतों की भावनाओं को नहीं समझेगी, तो हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। गली से लेकर दिल्ली तक सरकार होने के बावजूद संतों के प्रति संवेदनशीलता नहीं है।

बता दें कि मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली माना जाता है। ऐतिहासिक स्रोतों में उल्लेख मिलता है कि इस स्थान पर भव्य मंदिर रहे, जिन्हें अलग-अलग कालखंड में आक्रमणों के दौरान नुकसान पहुंचाया गया, कुछ विवरणों में महमूद गजनवी के हमले का जिक्र मिलता है, वहीं मुगल काल में भी मंदिरों को लेकर घटनाएं सामने आती हैं। इतिहासकार ऑड्रे ट्रस्के ने भी अपने अध्ययन में इन घटनाओं का उल्लेख किया है।

ब्रिटिश काल से लेकर आज तक इस भूमि को लेकर कई कानूनी विवाद सामने आए। 1951 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट का गठन हुआ और मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद 1968 में मंदिर ट्रस्ट और ईदगाह कमेटी के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत विवादित हिस्से का उपयोग तय किया गया। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है और सभी पक्ष अपनी दलीलें रख रहे हैं।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...