1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर में बिना अनुमति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर में बिना अनुमति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर में नीट पेपर लीक के विरोध में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने अनिकेत शिवहरे सहित 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन की अनुमति पहले ही रद्द की जा चुकी थी और क्षेत्र में धारा 163 लागू थी।

By: Nivedita 
Updated:
ग्वालियर में बिना अनुमति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में बिना प्रशासनिक अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिकेत शिवहरे समेत 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज किया है।

महाराज बाड़ा पर सड़क पर बैठकर किया गया प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को अनिकेत शिवहरे के नेतृत्व में करीब 10 से 15 कार्यकर्ता महाराज बाड़ा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़क पर बैठकर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला।

प्रशासन ने पहले ही रद्द कर दी थी अनुमति

प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के लिए दी गई अनुमति को एसडीएम द्वारा पहले ही निरस्त किया जा चुका था। इसके साथ ही क्षेत्र में धारा 163 लागू थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

शासकीय आदेश की अवहेलना का दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए अनिकेत शिवहरे सहित 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रदर्शन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पार्टी ने कार्रवाई का किया विरोध

वहीं, संबंधित राजनीतिक दल की ओर से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

 

रिपोर्ट – अरविंद सिंह पवैया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...