1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शनः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शनः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर माधवगंज पर दिया गया धरना। कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट जाते समय पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका।

By: Naredra 
Updated:
किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शनः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

विदिशाः गेहूं उपार्जन कार्य की तारीख बार-बार बढ़ाने, केसीसी जमा करने की तारीख ना बढ़ाने और अन्य समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा माधवगंज पर धरना प्रदर्शन किया गया।

उसके बाद कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन देने जाने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। करीब तीन स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग को पार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ते रहे। बाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने तिलक चौक पर सभी किसानों को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमकर घेरा। उन्हें किसानों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत दांगी के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल राज के साथ बड़ी संख्या में अन्य किसान पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...