उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व को लेकर तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। कमिश्नर कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर ट्रैफिक और मोबिलिटी प्लान पर विस्तार से मंथन किया गया।
सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संकेत भोंडवे, एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सिंहस्थ 2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट और मोबिलिटी प्लान पर चर्चा की गई। 2004 और 2016 के सिंहस्थ के डेटा के साथ-साथ नासिक कुंभ के मॉडल का भी अध्ययन किया जा रहा है।
शहर को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग जोन में बांटने और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक आधुनिक ऑनलाइन डैशबोर्ड भी तैयार किया गया है। यह सिस्टम प्रोजेक्ट की प्रगति और व्यवस्थाओं की निगरानी में मदद करेगा। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर गंभीरता से काम कर रहे हैं।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट