1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खोला मोर्चा

शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खोला मोर्चा

जीतू पटवारी किसानों के ट्रैक्टर पर चढ़े और किसानों से गेहूं के भाव की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जिस पर पटवारी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा है।

By: Naredra 
Updated:
शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खोला मोर्चा

विदिशाः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों के मुद्दे पर सीधा मोर्चा खोलते हुए कृषि मंडी का दौरा किया।

सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप

श्री पटवारी सीधे किसानों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं को समझा और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। इसके साथ ही  व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। जीतू पटवारी ने कहा कि उनका मकसद राजनीति नहीं बल्कि किसानों की आवाज उठाना है।

जीतू पटवारी ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

इस बार मंडी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अलग अंदाज भी देखने को मिला। वे ट्रैक्टर पर चढ़े और किसानों से गेहूं के भाव की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। जिस पर पटवारी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। उन्होंने कह कि किसान आज परेशान है। उसे उसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल रहा है। सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

योजनाएं कागज तक सीमित- जीतू पटवारी

श्री पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान और राज्य की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कृषि मंत्री के ही गृह जिले में उठी किसानों की यह आवाज अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बनती नजर आ रही है।

विदिशा से संवादाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...