भोपाल में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासी माहौल गरम है। कांग्रेस नेताओं ने उनके स्वागत की तैयारियाँ की हैं और किसान चौपाल भी आयोजित की जा रही है।

इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन राहुल गांधी को रबी और खरीफ फसलों की जानकारी भी लेनी चाहिए और प्रदेश के दूध उत्पादन पर भी बात करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 1956 के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किसानों और सिंचाई के क्षेत्र में अपेक्षित काम नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि 2003 तक सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर तक ही क्यों सीमित रहा। उनका दावा है कि 55 वर्षों में जितना काम नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य वर्तमान सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया है।

डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश किसानों के लिए आदर्श स्थान बन रहा है और सरकार 365 दिन किसानों के हित में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित विवादित प्रदर्शन पर माफी मांगने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “किसानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। कांग्रेस ने वर्षों तक किसानों के साथ अन्याय किया। राहुल गांधी को यह सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए।