1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. झारखंड: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ये सिर्फ परिवार के बारे में सोचते हैं

झारखंड: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ये सिर्फ परिवार के बारे में सोचते हैं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा जुट गई है। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दुमका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आदिवासियों की लंबे समय तक सेवा की है। विरोधियों पर नाशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के पास विकास का रोडमैप तक नहीं है। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का न कोई रोडमैप है, न इरादा है और न भूतकाल में कभी कुछ किया है।

नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव

हमारे देश की संसद ने नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया। इस बदलााव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए।

उनका वहां जीना मुश्किल हो गया। ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में भाग कर यहां शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नागरिकता बिल पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं

उनके जीवन को सुधारने के लिए, इन गरीबों को सम्मान मिले इसलिए भारत की दोनों सदनों में भारी बहुमत से इन गरीबों के लिए नागरिकता का निर्णय किया। कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन है उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है।

ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं

देश का भला करने की, देश के लोगों का भला करने की इन लोगों से उम्मीद नहीं बची है। ये सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। मैं असम के भाइयों-बहनों का सर झूकाकर अभिनंदन करता हूं कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं। देश का मान-सम्मान बढ़े ऐसा व्यवहार असम, नार्थ ईस्ट कर रहा है।

कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों का मुकाबला कर पाते। ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...