1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी का चीन और जापान दौरा , भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी का चीन और जापान दौरा , भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही चीन और जापान की यात्रा पर जाएंगे। वह SCO समिट में भाग लेने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होंगे। इससे पहले, 30 अगस्त को वह जापान जाएंगे। वहां भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से अनौपचारिक मुलाकात की संभावना |

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी का चीन और जापान दौरा , भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही चीन और जापान की यात्रा पर जाएंगे। वह SCO समिट में भाग लेने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होंगे। इससे पहले, 30 अगस्त को वह जापान जाएंगे। वहां भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 2019 के बाद यह उनका पहला चीन दौरा होगा

पीएम मोदी 30 अगस्त को जापान पहुंचेंगे. यहां पर वह जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह मीटिंग दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को गहरा करने पर केंद्रित होगी.

इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में नई शिंकानसेन E10 तकनीक को शामिल करने पर चर्चा. रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति में समन्वय, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर भी चर्चा होगी. साथ ही जापानी कंपनियों के लिए भारत में निवेश के अवसर बढ़ाने पर फोकस.

2019 के बाद चीन का दौरा
जापान के बाद पीएम मोदी सीधे चीन जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. साल 2019 के बाद पहली चीन यात्रा होगी. SCO के सदस्य देशों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. भारत-चीन संबंधों में स्थिरता और संवाद की बहाली की कोशिश होगी.

पुतिन और जिनपिंग के साथ मुलाकात
सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से अनौपचारिक मुलाकात की संभावना है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में कजान में ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुई थी. उसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम करने की दिशा में काम ने गति पकड़ी थी.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...