1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत में तेजी से बढ़ रहा एविएशन सेक्टर, जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा बयान

भारत में तेजी से बढ़ रहा एविएशन सेक्टर, जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा बयान

Noida Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवरमें बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया।

By: BS Yadav 
Updated:
भारत में तेजी से बढ़ रहा एविएशन सेक्टर, जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा बयान

Noida Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवरमें बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि आज देश में 160 से अधिक एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं और छोटे-छोटे शहरों तक एयर कनेक्टिविटी पहुंची है। उन्होंने कहा कि Bharatiya Janata Party सरकार ने हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए सुलभ बनाया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश की एयरलाइंस ने नए विमानों के बड़े ऑर्डर दिए हैं और 100 नए एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और एमआरओ सेक्टर को भी मजबूत किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट में भी एमआरओ सुविधा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी का प्रयास जरूरी है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि 2014 के बाद से 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे विद्युतिकरण हुआ है और पिछले दशक में बंदरगाहों की संख्या भी दोगुनी हुई है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले समाजवादी पार्टी ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी सरकार में वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने Middle East में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में सभी को मिलजुलकर काम करना होगा और ऐसी बातों से बचना चाहिए जो देशहित के लिए नुकसानदायक हों।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...