रिपोर्ट: सरताज सिद्दिकी/ सत्यम दुबे
पीलीभीत: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। योगी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए पुलिस अब सड़को पर आ गई है। ऐसा ही एक ताजा मामला पीलीभीत जिले में देखने को मिला, जहां SP किरीट कुमार खुद सड़कों पर उतर कर कर्फ्यू का पालन कराते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि जिले भर में अनावश्यक रुप से घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चालान काट रही हैं, तो वही जरुरतमंद लोगों को छोड़ दे रहे हैं। पुलिस अधिक्षक किरीट राठौर रोज पीलीभीत शहर में भ्रमण कर सभी सड़को चौराहों पर जाकर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा ले रहे है इसके साथ ही पुलिस की सतर्कता को आकस्मिक चेक कर रहे है। इस दौरान एसपी ने वाहनों की चेकिंग करवाई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाये।
TI पीलीभीत को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले वाहन/व्यक्तियों को पूछताछ कर जाने दिया जाये। एसपी ने लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश पुलिस को दिये है। खास बात यह कि एक और जहां पुलिस अधिक्षक सड़को पर लोगो से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवा रहे हैं, तो वीं दूसरी ओर जिलाधिकारी पुलकित खरे लगभग 20 दिन से घर से नही निकले है। पँचायत चुनाव में भी एसपी ही जायज़ा लेते दिखे।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 353 संक्रमित और लोगों की मौत हो गई, तथा 26780 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि इस अवधि में 29 हजार के करीब मरीज ठीक भी हुए हैं।