बड़वानी: बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील के रामा फलियां गांव में बोरिंग और हैंडपंप से लाल और काले रंग का पानी निकलने की समस्या की खबर को RNI NEWS प्रमुखता से दिखाई थी। जिसके बाद पीएचई विभाग की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के उपयंत्री समेत पांच सदस्यीय दल ताबड़तोड़ निरीक्षण करने पहुंचा।
इस दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की, हॉलाकि वही इस मामले को लेकर पीएचई विभाग के उपयंत्री संदीप मांगरोलिया ने बताया कि गंदे पानी की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसपर टीम ने आज पानसेमल के ग्राम बालझिरी में स्थित फर्टिलाइजर फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल के जमीन में रिसने के कारण ग्रामीणों को यह केमिकल युक्त दूषित पेयजल मिल रहा था।
इसी वजह से पहले फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। हालांकि, जहरीले कचरे को नहीं हटाए जाने के कारण रिसाव जारी है, जिससे पानी का रंग लाल और काला आ रहा है। उन्होंने बताया कि अब फिर से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि उपयंत्री मांगरोलिया का यह भी कहना है कि पूर्व में भी निरीक्षण किया था। तब भी सैंपल लेकर जांच करवाई गई थी जिसमें रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया था।
रिपोर्ट के आधार पर पानसेमल एसडीएम को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। और पानी के उपयोग को बंद करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन पानी बंद नहीं हुआ। जिस कारण से फर्टिलाइजर फैक्ट्री सुमन ऑर्गेनिक के वेस्ट मटेरियल जमीन में रिस रहा है। हॉलाकि टीम ने भौतिक रूप से इस गंदे पानी के सेम्पल लिए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में भेज जाएगा। यहां से रिपोर्ट आने के पश्चात पूरी स्थिति साफ होगी।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट