शेयर बाजार में तो लगातार सप्ताह के चौथे दिन भा भारी गिरावट आई लेकिन पेट्रोल डीजल को लेकर खुशखबरी है, क्योंकि तीन दिनों के बाद आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। इससे पहले तीन दिनों से इसमें कोई बदलाव नहीं आया था। यह गिरावट ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में कमी की वजह से आई है। क्रूड ऑयल के भाव में चीन के बाहर कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी के चलते लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई है।
गुरुवार को कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पांच पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में यह चार पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 71.96, 74.60, 77.62 और 74.77 रुपए है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। वहीं डीजल की बात करें तो, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को पांच पैसे कम चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में इसमें चार पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
बताते चले कि, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट औऱ डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।