नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है। बीते लगभग दो सप्ताह के बाद भी देश में ईंधन की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर दिवाली के बाद से ही तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इससे ग्राहकों को राहत मिली है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि नहीं होने से इसका सीधा असर देश के आम आदमी की जेब पर राहत के रूप में पड़ा है। बता दें कि दिवाली पर राहत देते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिसके बाद ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां वैट कम कर दिया था।
जल्द और सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए सरकार नया प्लान तैयार कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा है।
देश के मुख शहरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर लीटर बिक रहा है।
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.34 100.53
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.68 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.98 83.89
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01
जयपुर 111.10 95.71
स्रोत: IOC
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।