पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कमी दर्ज की गई, यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार वाले ही दाम पर पैसे चुकाने पड़ेंगे।
शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे कम हुई है, वहीं चेन्नई में यह 13 पैसे सस्सा हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.02, 73.70, 76.71 और 73.78 रुपये हो गए हैं।
दिल्ली कोलकाता में डीजल के दाम में 12 पैसे कम हुए। वहीं मुंबई और चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 63.69, 66.02, 66.69 और 67.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।
बताते चले कि, प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
गौरतलब हो कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इसी आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल का रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।