बड़वानीः जिले के मेधावी छात्रों के पालकों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पोर्टल पुनः शुरू करवाने एवं प्रक्रिया में सुधार हेतु आवेदन दिया है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2026) में सफलता प्राप्त करने वाले पालकों ने आवेदन के माध्यम से सैनिक स्कूल सोसाइटी (AISSAC) की उस प्रक्रिया में सुधार की मांग की है।
पालकों ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित होने से एक माह पूर्व (22 जनवरी) ही पंजीकरण शुरू कर दिया। तकनीकी रूप से कोई भी छात्र बिना अपने प्राप्तांक जाने स्कूलों का सही चयन नहीं कर सकता। विभाग द्वारा ‘परिणाम’ से पहले ‘काउंसलिंग’ अनिवार्य करना पूरी तरह दोषपूर्ण है।
विभाग ने परीक्षा परिणाम 27 फरवरी 2026 की रात्रि को जारी किया और पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी की सुबह 10:00 बजे ही समाप्त कर दी। परिणाम देखने और पंजीकरण के बीच 12 घंटे से भी कम समय देने सहित अन्य जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो उनके बच्चों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा।