भारत में ओप्पो (Oppo) ने अपना लेटेस्ट डिवाइस ए52 (Oppo A52) लॉन्च कर दिया है। बता दे, इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,000 एमएएच की बैटरी और पंच-होल डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन के रियर में चार कैमरे मिले हैं।
बात अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की करें तो, ओप्पो ए52 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ट्विलाइट ब्लैक और स्ट्रीम व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा और इसकी बिक्री 17 जून से शुरू होगी। इसके अलावा कंपनी ओप्पो ए52 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी जल्द भारतीय बाजार में पेश करेगी।
बता दे, कंपनी ने ओप्पो ए52 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
बात अगर कैमरे की करें तो, यूजर्स को ओप्पो ए52 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।