भारत में वनप्लस (OnePlus) ने अपनी लेटेस्ट 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। वहीं इस फोन के अलावा कंपनी ने भारतीय बाजार में वनप्लस बुलेट जेड ईयरफोन को भी उतारा है। यूजर्स वनप्लस 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक साइट, स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते है।
बात अगर भारत में इस फोन की कीमत की करे तो कंपनी ने वनप्लस 8 5जी को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपए, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपए और 49,999 रुपए तय की है।
इसके अलावा कंपनी ने वनप्लस 8 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रखी गई है। जबकि, इसके टॉप-एंड मॉडल 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
वहीं बात अगर वनप्लस बुलेट जेड ईयरफोन की कीमत की करे तो कंपनी ने इस ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपये रखी है।