रिपोर्ट: सत्यम दुबे
इंदौर: देश में कोरोना के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है, महामारी से संक्रमित होकर लोगो के जान गंवाने का ऑकड़ा भी दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। महामारी ने हाहाकार मचा दिया है, हालात तो ये हैं कि रोज दिन की शुरुआत होते ही कोरोना से हुई मौत के ऑकड़ो के बताने के साथ करनी पड़ रही है। इन सब के बीच हैवान अपनी हैवानियत से बाज नहीं आ रहे हैं। हैवानियत का ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।

आपको बता दें कि यहाँ बीटेक की पढ़ाई करने इंदौर आई 24 साल की छात्रा के साथ बतात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सवाई माधवपुर (राजस्थान) के आदिल पुत्र हकीम खान और श्योपुर निवासी मंजूर अली के रुप में हुई है।
पुलिस की मानें तो उन्होने बताया कि, ”वह भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराए के मकान में रहती है। आरोपित आदिल ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान उसने अश्लील फोटो निकाल लिए। आरोपित ने 50 हजार रुपयों की मांग की। रुपये नहीं दिए तो उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी।”
इसके बाद आरोपी आदिल एक दिन अपने जीजा के साथ कार से इंदौर गया। यहाँ वह पीड़िता को मिला और उसे तीन इमली श्मशान घाट ले गया। यहाँ पहले उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी और जीजा के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए कहा। पीड़ित युवती ने बताया कि ”आरोपित की बहन दोस्त है, इसी वजह से आरोपित से दोस्ती हो गई थी। पहले फोन पर बात चली। इसके बाद 10 मई 2018 को आरोपित उसके कमरे पर आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। तभी उसने अपने फोन में अश्लील फोटो निकालकर रख ली थीं। इसके बाद उसने कई बार फोटो वायरल करने की धमकी दी और रुपयों की मांग की।’
उसने आगे बताया कि उसने डर से आरोपित को 30 हजार रुपये दे दिए लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना और ब्लैकमेल कर गलत फायदा उठाता रहा। केवल यही नहीं बल्कि उसने जीजा मंजूर से भी जबरदस्ती धमकाकर पीड़िता के संबंध बनवाए। अंत में युवती ने परेशान होकर पूरी बात अपने पिता को बताई और थाने में केस दर्ज कराया। अब पुलिस जांच में लगी है।