बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई। तेल की कीमतों में लगातार सात दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को ग्राहकों को रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।
बताते चलें कि, बुधवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपए और डीजल की कीमत में 2.33 रुपए प्रति लीटर की गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कोलकाता, मुंबई औऱ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.98, 75.99 और 73.02 रुपए है। इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 65.35, 66.97 और 66.48 रुपए चुकाने होंगे। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में कटौती हुई है लेकिन मुंबई और चेन्नई में इसकी कीतमों में आज जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।
गौरतलब हो कि, अंतरराष्ट्रीय ऊर्चा संगठन का मानना है कि 2020 में कच्चे तेल की मांग में कमी आने की वजह से इसकी कीमतों में कमी आ रही है। सऊदी अरब और रूस के बीच ऑयल प्राइस वार छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 फीसदी तक टूट गई थी। इससे भारत को वित्तीय लाभ हो सकता है।