1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. NZ VS IND: ऑकलैंड में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

NZ VS IND: ऑकलैंड में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NZ VS IND: ऑकलैंड में भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज के दोनों मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढत हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को ऑकलैंड के मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में टीम इंडिया 48.1 ओवर में 251 रन ही बना सकी।

पिछले मैच में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने एक फिर अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। टेलर ने 74 गेंदो में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। तो सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 79 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शार्दल ठाकुर को 2 तो रवींद्र जडेजा को 1 सफलता मिली।

274 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरूआत खराब रही और 34 रन के अंदर ही भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजो को गवा दिया। भारत की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी ने 8वें विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप की लेकिन जीत के इतना करीब पहुंचने के बाद टीम कामयाब नहीं हो सकी। भारत यह मैच 22 रनों से हार गया। अब सीरीज का आखिरी और फाइनल मैच 11 फरवरी को होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...