1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. NSG कमांडोज का जबरदस्त क्षमता प्रदर्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला

NSG कमांडोज का जबरदस्त क्षमता प्रदर्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार से सभी प्रकार के आतंकवादी सहित हर प्रकार के खतरे को भांप कर उससे निपटने का प्रशिक्षण हमारे सशस्त्रबलों ने जो दिखाया वाकई में वह अद्भुत था।

By: Naredra 
Updated:
NSG कमांडोज का जबरदस्त क्षमता प्रदर्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया हौसला

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी National Security Guard द्वारा “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सशस्त्रबलों ने दिखाया अद्भुत नजारा

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” कार्यक्रम का लाल परेड़ ग्राउंड पर आयोजन था। जिस प्रकार से सभी प्रकार के आतंकवादी सहित हर प्रकार के खतरे को भांप कर उससे निपटने का प्रशिक्षण हमारे सशस्त्रबलों ने जो दिखाया वाकई में वह अद्भुत था। मध्यप्रदेश की धरती पर यह अद्भुत नजारा हमने देखा।

अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों का शानदार प्रदर्शन

इस दौरान एनएसजी के जवानों ने अपनी आधुनिक और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की खास झलकियों में MI-17 हेलीकॉप्टर से स्लिथरिंग ऑपरेशन, बिल्डिंग इंटरवेंशन, वीआईपी सुरक्षा ड्रिल, क्राव मागा कॉम्बैट तकनीक, K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा IED की पहचान और बम निष्क्रियकरण शामिल रहे।

एंटी-ड्रोन तकनीक व अंडरवॉटर डाइविंग ऑपरेशन का सजीव प्रदर्शन

इसके अलावा एंटी-ड्रोन तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग ऑपरेशन का भी लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह आयोजन सुरक्षा बलों की तैयारियों और आधुनिक क्षमताओं का प्रभावी प्रदर्शन साबित हुआ।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...