1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अब व्हाट्सएप्प पे किसी को रिपोर्ट करने पे देना पड़ेगा प्रूफ़ में चैट का स्क्रीनशॉट

अब व्हाट्सएप्प पे किसी को रिपोर्ट करने पे देना पड़ेगा प्रूफ़ में चैट का स्क्रीनशॉट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब व्हाट्सएप्प पे किसी को रिपोर्ट करने पे देना पड़ेगा प्रूफ़ में चैट का स्क्रीनशॉट

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो कि बड़े काम का है।

व्हाट्सएप पर फिलहाल किसी की शिकायत करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन नए अपडेट के बाद किसी कॉन्टेक्ट की शिकायत करने के लिए आपको सबूत के तौर पर चैट देना पड़ेगा।

WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के 2.20.206.3 बीटा वर्जन पर हो रही है।

WhatsApp के नए फीचर के बार में Wabetainfo ने जानकारी दी है।

किसी कॉन्टेक्ट की शिकायत के साथ सबूत के तौर पर दिए गए स्क्रीनशॉट की जांच करेगा और फिर एक्शन लेगा।

नए फीचर को elaborates your report considering several factors नाम दिया गया है।

नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप इस बात की भी जांच करेगा कि किसी खास नंबर को लेकर कितने लोगों ने शिकायत की है।

यदि कंपनी को किसी खास नंबर को लेकर कई शिकायतें मिलती हैं तो वह उस कॉन्टेक्ट के खिलाफ एक्शन लेगी और यहां तक कि उस नंबर को ब्लैकलिस्ट में भी शामिल करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...