1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अब बार बार एटीएम से पैसे निकालना जेब पर भारी पड़ेगा, जानिए कैसे

अब बार बार एटीएम से पैसे निकालना जेब पर भारी पड़ेगा, जानिए कैसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब बार बार एटीएम से पैसे निकालना जेब पर भारी पड़ेगा, जानिए कैसे

क्या आप भी बार बार एटीएम से पैसे निकालते है ? अगर आप ऐसा करते है तो सावधान हो जाइये ! क्योंकि आज से एटीएम के कुछ नियम बदल गए है जो आपके लिए बेहद जरुरी है।

आपको बता दे नए नियमों के हिसाब से मेट्रो शहरों में ATM से 8 बार कैश निकालने की अनुमति है। इसमें आप 5 बार SBI के बैंक अकाउंट और 3 बार दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकाल सकते हैं।

अगर आप एक महीने में 8 बार से ज्यादा कैश निकालते हैं तो हर ट्रांजैक्शन  पर 20 रुपए और GST चुकाना पड़ सकता है।

फिलहाल एसबीआई ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए लिए ये नियम जारी किये है। अब इसके बाद बाकी बैंक भी धीरे धीरे इसे लेकर एलान कर सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...